फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मटौर गांव में पड़ोसन लड़की को लेकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव मटौर में पड़ोस में रहने वाली लड़की को एक युवक लेकर फरार हो गया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत मटौर पुलिस स्टेशन में दी है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर में काम करने जाती थी। एक दिन जब शाम को वह घर वापस नहीं लौटी तो उन्होंने वहां जाकर पता किया तो पता चला कि लड़की तो रोजाना की तरह समय पर काम खत्म करके चली गई थी। परिजनों ने आसपास पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उनको पड़ोसियों से पता चला कि पड़ोस का एक छोटू नाम का युवक भी गायब है। इसके बाद परिजन युवक के घर पहुंचे तो वहां पर ताला लगा था। आसपास से पता चला कि युवक और उसका परिवार मकान खाली करके चले गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आसपास पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं लड़की का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें