पुलिस के अनुसार, यह कोठी नशा तस्कर भागीरथ पुत्र राजपाल, निवासी मकान नंबर 602, अंब साहिब कॉलोनी की थी। इसे गमाडा भूमि पर अवैध रूप से नशे की कमाई से बनाया गया था। जांच में पाया गया कि इस घर का इस्तेमाल नशा बेचने के अड्डे के रूप में किया जा रहा था और इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
पुलिस ने प्रशासन की मदद से कोठी को ध्वस्त करने के साथ भागीरथ की एक और संपत्ति — सेक्टर 66-बी, आईटी सिटी में मकान और एक इनोवा कार को भी ड्रग्स मनी से खरीदा गया मानते हुए अटैच कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भागीरथ के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले फेज-11 और फेज-8 थानों में दर्ज हैं।