फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : कोरोना संक्रमित के घर से कूड़ा नहीं उठाएंगे कर्मी... नगर परिषद और कर्मचारी यूनियन की बैठक में लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों से डोर-टु-डोर कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाएंगे। यह फैसला कर्मचारी यूनियन और नगर परिषद अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

डोर-टु-डोर कर्मचारी शहर के घरों से कूड़ा एकत्रित कर नगर परिषद को सौंपते हैं, परंतु बीते दिनों अधिकारियों ने एकत्रित हुए कूड़े में से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के निर्देश पारित किए थे। इस फैसले का डोर-टु-डोर कर्मचारियों ने विरोध किया और इस संबंधी उच्चाधिकारियों को मांगपत्र सौंपा।
संक्रमित होने का बढ़ेगा खतरा
मांगपत्र मिलने के बाद सैनिटेशन शाखा और डोर-टु-डोर कर्मचारियों के प्रधान शमशेर सिंह के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों से उठाए जाने वाले कूड़े को अलग-अलग करने को लेकर अपने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की सूची होगी सांझा
बैठक में शमशेर सिंह ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना काल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा की उपाधि देते हैं और दूसरी ओर प्रशासन के अधिकारी उन्हें संक्रमित करने पर तुले हुए हैं। कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद शहर में कोरोना मरीज संक्रमित मरीजों की सूची सांझा करने का फैसला हुआ और उन मरीजों के कूड़े को डोर-टु-डोर कर्मचारी नहीं उठाएंगे, इस पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें