फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग खुद बनाने लगे पक्की सड़क तो चंडीगढ़ प्रशासन ने रुकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में पटियाला की राव नदी के किनारे से जनता कॉलोनी को जाने वाली सड़क अब तक कच्ची पड़ी हुई है। इस सड़क पर हमेशा ही पार्टियों के स्थानीय नेता राजनीति करते आए हैं और इसको पक्का करने का झूठा दिलासा देकर वोट बटोरते रहे हैं। लेकिन इस कच्ची सड़क की सुध किसी ने नहीं ली और जनता कॉलोनी के निवासी दिक्कत झेलते आ रहे हैं। अब इससे तंग आकर स्थानीय निवासियों ने हर घर से पैसे इकट्ठे करके खुद ही सड़क को बनाने का फैसला किया। लेकिन जब वह लोग इस सड़क को पक्का बनाने लगे तो इस बार भी चंडीगढ़ प्रशासन ने उनका पक्की सड़क बनाने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जनता कॉलोनी को जाने वाला यह रास्ता चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन आता है। इस रास्ते में कुछ हिस्सा वन विभाग का था। लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इसके लिए करीब 11 लाख रुपये वन विभाग के पास जमा करवाए जा चुके हैं। सड़क निर्माण का यह मामला अदालत में लंबित है। लेकिन इलाके में इस रास्ते को लेकर खूब राजनीति होती रही है। इलाके के लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी होती है। कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात के दिनों मे यहां पर लोगों के वाहन फंस जाते हैं।
अपनी परेशानी को देखते हुए लोगों ने पैसे इकट्ठा कर रेता, बजरी और टाइल्स खरीद कर मंगवा लीं। रविवार सुबह इलाके के करीब 150 से 200 लोगों ने इकट्ठा होकर रास्ते को बनाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही चंडीगढ़ प्रशासन को लगी तो चंडीगढ़ प्रशासन के एसडीओ सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर आ धमके और लोगों के काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस सड़क का निर्माण चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से किया जाना है। इसके लिए विभाग ने लगभग 25 लाख रुपये का बजट भी पास किया हुआ है। वहीं, इस सड़क में कुछ हिस्सा वन विभाग का था, जिसके लिए वन विभाग को करीब 11 लाख रुपये दिए गए हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में कंटेम्प्ट केस होने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है।
विज्ञापन

-सतीश कुमार, एसडीओ इंजीनियरिंग विभाग, चंडीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें