फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्वीमिंग कंपीटीशन के लिए पंजाब के खिलाड़ियों को ‘दिवाली’ पर ‘वॉटर हीटर पंप’ का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले मोहाली में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीमिंग कंपीटीशन में पंजाब का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग दिवाली पर तोहफा देने जा रहा है। दरअसल विभाग की ओर से जिला खेल स्टेडियम के इंडोर खेल स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में लाखों रुपये की लागत से ‘वॉटर हीटर पंप’ लगाए गए हैं और तकनीकी विभाग की मंजूरी के बाद इनको चालू कर दिया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल विभाग की ऑफिसर गुरदीप कौर ने ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह पहला स्वीमिंग पूल है, जिसमें गर्मी के साथ-साथ अब सर्दी के मौसम में भी खिलाड़ी स्वीमिंग का अभ्यास कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन

मोहाली में तैयार होंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
बता दें कि मोहाली के खेल स्टेडियम में इंडोर स्वीमिंग पूल बना हुआ है और यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाले चयनित खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाती है। खेल विभाग की ओर से राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित खिलाड़ियों का विंग बनाकर हर सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। दूसरी ओर, जिला स्तरीय इंडोर स्वीमिंग पूल में खिलाड़ियों को सर्दी के मौसम में गर्म पानी की व्यवस्था न होने के कारण यहां पर प्रेक्टिस करने की अनुमति नहीं थी। इस कारण खिलाड़ी को निजी स्वीमिंग पूल पर निर्भर होना पड़ता था या खिलाड़ी को चार महीने तक प्रेक्टिस बंद रखनी पड़ती थी।
वॉटर हीटर पंप का काम लगभग पूरा
जानकारी के मुताबिक जिला खेल स्टेडियम के अधिकारियों की ओर से स्वीमिंग पूल को गर्मी के साथ-साथ सर्दी में भी चालू रखने का फैसला लिया गया। इसलिए स्वीमिंग पूल के लिए ‘वॉटर हीटर पंप’ की व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव विभाग के बड़े अधिकारियों के पास भेजा गया था। दूसरी ओर विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव को मंजूर कर ‘वॉटर हीटर पंप’ इंस्टाल करवा दिए, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सर्दी में भी स्वीमिंग की प्रेक्टिस करेंगे खिलाड़ी
42 लाख रुपये की लागत से इंडोर खेल स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में ‘वाटर हीटर पंप’ लगाए गए हैं। इसके बाद अब खिलाड़ी गर्मी के साथ-साथ सर्दी के मौसम में भी अपनी प्रेक्टिस को बरकरार रख पाएंगे।
विज्ञापन

- गुरदीप कौर, डीएसओ, खेल विभाग मोहाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें