फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद दूसरे दिन भी सड़को व पार्को में भरा रहा पानी, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को भी सड़कों और पार्कों में पानी भरा रहा। इससे लोग परेशान हैं क्योंकि लोगों को आने-जाने और पार्क में सैर करने में मुश्किल हो रही है। बारिश का पानी जमा होने का मुख्य कारण शहर में निकासी के उचित प्रबंध नहीं होना है। इसके लिए नगर काउंसिल पूरी तरह से जिम्मेदार है। जबकि यह तो मानसून की पहली बारिश है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दो दिन की बारिश में ही शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल साबित हुआ है। सड़कों के साथ-साथ पार्कों में भी पानी भरा हुआ है। इस कारण लोग पार्कों में नहीं जा पा रहे हैं। पुलिस चौकी के नजदीक पड़ती बलटाना पार्क के ज्यादातर हिस्सों में और बाहर पार्क के गेट पर भी काफी पानी जमा हो गया है। इस कारण पार्क का रास्ता बंद हो गया है। सड़कों पर भरे पानी के कारण, दो पहिया वाहन और पैदल चलने वाले राहगीरों को ज्यादा मुश्किल हो रही है। बारिश का पानी सड़कों और पार्कों में भरा होने के कारण लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर काउंसिल का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है। इस कारण सड़कों और पार्कों में बारिश पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
ड्रेनेज सिस्टम न होने से सीवर लाइन में छोड़ा जा रहा पानी
लोगों ने बताया कि कई एरिया तो ऐसे हैं कि वहां ड्रेनेज सिस्टम है ही नहीं। ड्रेनेज सिस्टम न होने का कारण लोग सड़क पर जमा हुए बारिश के पानी को सीवरेज लाइनों में डालते हैं। इससे सीवरेज लाइनों में बारिश के पानी के साथ मिट्टी और कूड़ा-कचरा जाने से ब्लॉकेज हो जाती है। वहीं समय रहते ड्रेनेज और सीवरेज लाइनों की सफाई नहीं करवाई। इस कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन

कोट्स
बारिश में पानी भरने की शिकायतें हमें मिली थी और हमने मौके पर टीम भेजकर पानी निकलवा दिया था। अगर अभी भी कोई एरिया रह गया है जिसका हमें पता चला नही चला हो तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। अगर फिर भी कोई एरिया ऐसा रह गया है तो उसे भी साफ करवा देते हैं। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें