फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीसीएल चौक पर भरा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पीसीएल चौक में पानी की पाइप लीक होने से लीक हो रहा पानी सड़क पर भर गया है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले एक टेलीकॉम कंपनी ने तार डालने के लिए पीसीएल चौक के नजदीक खोदाई की थी। इसके बाद इस कंपनी के कर्मचारी खोदाई करने के बाद इसको ऐसे ही छोड़कर चले गए। उन्होंने काम करने के दौरान नीचे से जा रही पानी की पाइप को भी नुकसान पहुंचाया था। इस कारण अब वहां पानी लीक होने के कारण सड़क पर पिछले चार-पांच दिन से पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं पीसीएल चौक के बीचोबीच दो छोटे गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं और इनसे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।
कोट
टेलीकॉम कंपनी वाले यहां तार डालने आए थे। उन्होंने ही यहां खोदाई की थी। तार डालने के दौरान पाइप कट गई और अब पानी लीक होने से सड़क पर भर रहा है। इसे करीब पांच दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठीक करने नहीं आया। -हरीश, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

कोट
पहले भी टेलीकॉम कंपनी ने तार डाली थी, तब हमने यहां का काम ठीक करवा दिया था। मुझे नहीं मालूम कि दोबारा भी वे तार डालकर गए हैं। मामला संज्ञान में आ गया है। लोगों को परेशानी नहीं होगी और इसे जल्द ठीक करवाया जाएगा। रही बात, सड़क पर पड़े गड्ढे को भरवाने की तो सड़क बनाने का काम चल रहा है। इन गड्ढों को भी जल्द भर दिया जाएगा। -बलजीत कौर, पार्षद, वार्ड नंबर-7, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें