फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बर्बाद करने पर कनेक्शन काटा, टीम टुल्लू पंप भी ले गई

Fri, 27 May 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
Water Crisis in Bundelkhand - फोटो : अमर उजाला, डौंगरा खुर्द (ललितपुर)
विज्ञापन
पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर परिषद की टीम ने वीरवार को इलाकों का दौरान किया। इस दौरान टीम ने पानी बर्बाद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा। वह अवैध कनेक्शन से पानी का इस्तेमाल निर्माण कार्य में कर रहा था। जेई पवनदीप सिंह ने बताया कि गर्मी के सीजन में शहर में पेयजल की खपत कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर काउंसिल ने टीम का गठन किया है। टीम ने कालोनियों में पानी बर्बाद करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले बलटाना स्थित गोल्डन एस्टेट में रहने वाले लोगों ने पानी नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं, टीम द्वारा जांच के बाद सामने आया कि कालोनी में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कनेक्शन लेकर पानी को घर बनाने के लिए प्रयोग कर रहा है। उसका कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही टीम ने उसका टुल्लू पंप जब्त कर लिया है। पवनदीप ने बताया कि जीरकपुर में अब तक 6 लोग पानी बर्बाद करते पाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें