फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की लेटलतीफी : एक साल में बनाया वॉकिंग ट्रैक...

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव ढकोली में स्थित हजारों की आबादी वाली कॉलोनी कृष्णा एनक्लेव में लोगों की सुविधाओं के देखते हुए नगर काउंसिल की ओर से पार्क बनाने का फैसला लिया गया था। इसके लिए अधिकारियों को विभाग से सभी मंजूरियां समय से पहले ही मिल गई थी। लेकिन इसके बावजूद नगर काउंसिल के अधिकारियों की लेटलतीफी का आलम यह है कि एक साल में पार्क में केवल वॉकिंग ट्रैक ही बनकर तैयार हो पाया है। जबकि पार्क में होने वाला बाकी काम अभी अधर में लटका हुआ है। इसको लेकर स्थानीय लोगों की ओर से लगातार नाराजगी जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल मई में पारित हुआ था प्रस्ताव
जानकारी के मुताबिक मई, 2021 में नगर काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस पार्टी शहर की सत्ता पर काबिज हुई। इसके वार्ड-14 से पार्षद हरजीत सिंह मिंटा की ओर से कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी वासियों की परेशानियों को लेकर पार्क बनाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। वहीं, हाउस में वार्ड पार्षद मिंटा की ओर उठाई गई मांग का अन्य पार्षदों ने समर्थन दिया। इसके बाद हाउस में कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में पार्क बनाने के प्रस्ताव पेश करते हुए मंजूरी प्रदान कर दी गई। इसके साथ ही हाउस ने 50 लाख रुपये का फंड तक जारी कर दिया गया, ताकि घनी आबादी वाली कॉलोनी के बीचोबीच बनने वाले पार्क निर्माण के कार्यों में पैसों को लेकर अधिकारियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
एक साल में तैयार हुआ केवल वॉकिंग ट्रैक
ढकोली की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में पार्क निर्माण को लेकर प्रस्ताव मई, 2021 में पारित हुआ। इसके बाद अधिकारियों की लेटलतीफी का आलम यह है कि एक साल बीत जाने के बाद भी पार्क में केवल वॉकिंग ट्रैक ही बन पाया है। जबकि बाउंड्री वॉल न बन पाने के कारण अब संरक्षित पशु इसमें आम घूमते देखे जा सकते हैं और जगह-जगह पार्क के अंदर झाड़ियां उग गई हैं। जब कुछ लोगों ने इस पार्क के वॉकिंग ट्रैक पर सैर करना शुरू किया तो ऊंची झाड़ियों की वजह से सांप, बिच्छू और अन्य जीव जंतुओं के डर से उन्होंने यहां पर आना बंद कर दिया है। वहीं, कॉलोनी के हजारों लोग पार्क के बजाय कृष्णा एनक्लेव के नजदीक स्थित नेचर पार्क में जाकर सैर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोट्स ::::
ढकोली की कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी में पार्क निर्माण का काम मेरे से पहले तैनात अधिकारियों की ओर से शुरू करवाया गया था। इसलिए मुझे इसकी अच्छी तरह से जानकारी नहीं है और इसके लिए अधिकारियों से फीडबैक लेकर पार्क को पूरी तरह से विकसित करने के लिए आगे की कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा। -रवनीत सिंह, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें