फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर गांव में आग लगने से 13 झुग्गियां जल कर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर में आग लगने से 13 झुग्गियां जल कर हुई राख
विज्ञापन

- दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, सैकड़ों झुग्गियां जलने से बची, बड़ा हादसा टला
- पहले भी झुग्गियों में आग लगने से हो चुकी है एक बच्ची की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। मुबारकपुर क्षेत्र से गुजरने वाली घग्गर नदी के किनारे स्थित झुग्गियों में बुधवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान 13 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन झुग्गियों में रखा सारा सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और अन्य सैकड़ों झुग्गियों को जलने से बचा लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मुख्य सहायक निरीक्षक जसकंवल सिंह सेखों और मुबारकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानी बरतते हुए झुग्गियों को खाली कराया।
जानकारी के मुताबिक घग्गर नदी के किनारे करीब 150 झुग्गियां बनी हुई हैं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के किनारे ऊंची जमीन पर करीब 20 झुग्गियां बनी हुई हैं। जबकि बाकी घग्गर के साथ निचले स्थान पर हैं। बुधवार रात एक झुग्गी में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भयानक रूप ले लिया। इसके बाद, कुछ ही मिनटों में, 13 झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से हुए हंगामे से अन्य झुग्गियों में सो रहे लोग बाहर निकल आए। झुग्गियों के लोगों और दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसी बीच एक झुग्गी में एक छोटा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रमुख सहायक निरीक्षक जसकंवल सिंह ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बाकी झुग्गियों को समय रहते खाली करवा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि इस इलाके में झुग्गी झोपड़ियों में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक किसान की ओर से खेत में नाड को लगाई गई आग ने नजदीक बनी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में एक छोटी बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें