फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर फंसी वैगनआर तो जन शताब्दी को रोकना पड़ा

विज्ञापन
ढकोली रेलवे फाटक पर फंसी हुई गाड़ी को निकलवाता रेलवे कर्मचारी। -संवाद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के रेलवे फाटक से रोजाना की तरह जन शताब्दी शनिवार की शाम निकलने वाली थी। सिग्नल होते ही रेलवे फाटक को रेल कर्मी बंद करने लगा, लेकिन वाहन चालक इतनी जल्दी में थे, कि कोई रेलवे फाटक पर रुकने को तैयार नहीं था। इस दौरान गाड़ी और बाइक फाटक के बीच में फंस गए।
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला
जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक से ट्रेन चंद कदमों की दूरी पर थी, तभी रेलवे फाटक पर मौजूद रेलवे के मुलाजिम ने फाटक बंद कर दिया। इतने में फाटक और रेलवे लाइन के बीच वैगनआर और पल्सर बाइक सवार फंस गए। तब तक ट्रेन रेलवे फाटक के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई थी। ड्राइवर ने ट्रेन को पहले ही स्लो कर लिया था जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद दोनों वाहन चालकों को रेलवे फाटक का बैरियर उठाकर पीछे करवाया गया, तब जाकर रेलवे फाटक से निकली।
15 मिनट देरी से पहुंची ट्रेन
बता दें कि जन शताब्दी का समय चंडीगढ़ में 6.50 है, लेकिन रेलवे फाटक के पास रुकने के चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 10 से 15 मिनट की देेेरी से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें