फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोकसभा में दिया वोट, पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट से नाम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने कहा, कई बार कहा गया था चेक कर लें लिस्ट
विज्ञापन

कई मतदान केंद्रों में वोट न होने के कारण लौटे गए लोग
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। लोकसभा में मतदान किया, विधानसभा में मतदान किया पर पंचायत चुनाव से वोट ही गायब। जिला मोहाली के कई मतदान केंद्रों में ऐसा ही हुआ। जहां गांव के मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने के लिए तो पहुंचे और बैरंग लौट गए। उनका नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में था ही नहीं।

बहलोलपुर के दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में तो वोट दिया था पर अपने ही गांव में होने वाले पंचायत चुनाव में वोट से वंचित रह गए क्योंकि उनका नाम पंचायत चुनाव की वोटिंग लिस्ट में नहीं है। उन्होंने बताया कि वह उत्साह के साथ मतदान करने आए थे लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
विज्ञापन


सुषमा ने बताया कि ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान न कर पाने का अफसोस उनको रहेगा। उन्होंने कहा कि वह मतदान केंद्र में वोट डालने आईं लेकिन वोटर लिस्ट चेक की तो पता चला कि उनका नाम ही गायब है। डेहरी देवी ठाकुर ने बताया कि विधानसभा और लोकसभा में जब वोट था तो ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बनाई गई वोटर लिस्ट से उनका नाम कैसे गायब हो गया। ममता गौड़ ने बताया कि वह सुबह ही मतदान के लिए पहुंच गईं थीं और काफी देर परेशान होती रहीं। कई बार लिस्ट चेक की पर नाम ही नहीं मिला। राधेश्याम, धन्नोदेवी और मुस्तकौम अहमद और आयशा परवीन भी मतदान केंद्र तक आए तो पर मतदान करने से वंचित रह गए।
इस मामले में प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए कई बार जानकारी दी गई थी। काफी लोगों ने नाम चेक भी किए और जिनके नाम नहीं थे उनको डाक्यूमेंटेशन के बाद लिस्ट में डाला भी गया।
विज्ञापन


कोट्स
हमने पंचायत चुनाव के लिए कई माह पहले से ही कई माध्यमों से वोटरों को जागरूक किया कि पंचायत की मतदाता सूची में अपने नाम चेक कर लें। यदि लिस्ट में नाम नहीं है तो अपना नाम दर्ज करवा दें। हमें कई आवेदन आए भी और उनको लिस्ट में शामिल किया गया।
सोनम चौधरी, एडीसी ग्रामीण विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें