संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव व शहरी क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का अभियान जारी हैै।
मंगलवार को गांव जौला कलां, खेड़ी जट्टां व समगौली में नशा मुक्ति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधायक ने कहा कि लोगों को राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। नशा तस्करों के धंधे को पूरी तरह से बंद करवाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार नशे को खत्म करने के लिए तत्पर है। नशे के दलदल में फंसे लोगों को मुफ्त और उचित इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता, डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़, एसएचओ डेराबस्सी लालरू व अन्य मौजूद रहे।