जीरकपुर। बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर और केबल पर भी ज्यादा लोड पड़ता है जिस कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। शिवालिक विहार कॉलोनी जो कि पटियाला रोड पर स्थित है यहां भी करीब दो हफ्ते से बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
शिवालिक विहार में होटल गीत के सामने लगे हुए ट्रांसफार्मरके नीचे एक फेस की केबल खराब हो चुकी है। जैसे ही रात के समय करीब 9:00 बजे लोड बढ़ता है केबल में स्पार्किंग होने के बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। इस कारण 150 से 200 घरों की बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। क्षेत्र के निवासियों की ओर से शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं किया जाता। संवाद