फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: झमाझम बारिश के बीच सड़क किनारे मीटर में लगी आग, हुआ ब्लास्ट, वीडियो वायरल

Tue, 11 Jul 2023 04:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो सेक्टर-15 के एक मकान के सामने स्थित सड़क किनारे लगे एक मीटर बॉक्स का है। तस्वीरें बेहद ही डराने वाली हैं, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से काफी देर तक ब्लास्ट हो रहा है और फिर आग लग जाती है।
विज्ञापन
मीटर बॉक्स में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में लगातार बारिश से सड़कों से लेकर रिहायशी इलाके तालाब बनते जा रहे हैं। जलभराव के साथ घरों से लेकर मार्केट और सड़कों में लगे ट्रांसफर में शार्ट-सर्किट से आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। 
विज्ञापन




शार्ट-सर्किट से सड़क किनारे लगे मीटर में लगी आग का एक ऐसा ही वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। झमाझम बारिश के बीच ट्रांसफार्मर में लगी आग का यह वीडियो 48 सेकंड का है। 

यह भी पढ़ें: Mohali News: मलोया में राव नदी में कार समेत बहे तीन युवक, तलाश जारी, झामपुर के पास मिली गाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो सेक्टर-15 के एक मकान के सामने स्थित सड़क किनारे लगे एक मीटर बॉक्स का है। तस्वीरें बेहद ही डराने वाली हैं, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरीके से काफी देर तक ब्लास्ट हो रहा है और फिर आग लग जाती है। शार्ट सर्किट से लगी आग की वजह से पटाखों जैसी लड़ी जलाए जाने की आवाजें आस-पास गूंज उठीं। इस दौरान किसी राहगीर ने यह वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिए जो पूरे चंडीगढ़ में जमकर वायरल हो रहा है। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें