फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भतीजी की कोर्ट मैरिज पर ताऊ आग बबूला, भाई का हाथ तोड़ा

Mon, 12 Feb 2024 06:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी की कोर्ट मैरिज पर छोटे भाई को ताना मारने पर बढ़ा विवाद, पुलिस तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। भतीजी की कोर्ट मैरिज पर उसका ताऊ भड़क गया और उसने अपने छोटे पर हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। मामला मोहाली के एक गांव का है। आरोपी के छोटे भाई के हाथ पर चोट आई हैं, जिसका फेज-6 के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसने सोहाना थाना पुलिस के पास मामले की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

घायल ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। शनिवार को जब वह छह बजे खेत से काम कर घर लौटा तो भाई घर के आंगन में खड़ा था। आते ही उसने हाल ही में हुई उसकी बेटी की कोर्ट मैरिज की बात पर ताने मारने शुरू कर दिए। इस पर उसने बात को अनसुना किया और कमरे में जाने लगा। इतने वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने उसे रोकने की कोशिश की तो वह उसे डंडे से वार करने आया। जैसे ही वह उसके सिर पर डंडा मारने लगा तो उसने बचाव के लिए अपने सिर पर हाथ रख लिया। इससे उसके हाथ और अंगुली में चोट आई है। इस कारण उसके हाथ में फ्रैक्चर भी लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें