फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने महिला समेत दो आतंकी दबोचे, हिन्दू नेता थे निशाने पर

Tue, 12 Nov 2019 10:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में एक महिला समेत दो आरोपी पकड़े हैं। दोनों को सोमवार को जिला अदालत में पेश कर पांच दिन का रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने दो दिन का पुलिस रिमांड दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी सुरिंदर कौर निवासी फरीदकोट व लखबीर सिंह जिला होशियारपुर का रहने वाला है। पता चला है कि सुरिंदर कौर लुधियाना के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। जबकि लखबीर सिंह दुबई में बतौर ड्राइवर काम करता है। पुलिस द्वारा इस आपरेशन को गुप्त रखा गया। आरोपियों को भी अदालत में चुपके से पेश किया गया।

दोनों आरोपियों पर पुलिस की थी नजर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों की जान पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों मिलकर काम करने लगे थे। पुलिस को इस संबंधी सूचना मिल गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के फेसबुक अकाउंट की छानबीन की जा रही थी। इसी बीच आरोपी गत माह ही भारत में खालिस्तानी लहर को पुनर्जीवित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


आरोपी के खाते में विदेशों से आए थे पैसे
सेल के सूत्रों के अनसुार आरोपी आने वाले समय में पंजाब में आतंकी गतिविधियों को तेज करने के लिए पहुंचा था। वह विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों के संपर्क में था। इतना ही नहीं, उसके खाते में इस काम के लिए विदेश से फंडिंग तक हुई है।

हिंदू नेता भी थे आरोपियों के निशाने पर
सूत्रों से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए उक्त आरोपियों के निशाने पर कुछ हिंदू नेता थे। इसके अलावा ग्रेनेड इसी काम के लिए इन्हें विदेश से फंडिंग आ रही थी। पुलिस अब रिमांड दौरान इनसे पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कौन कौन नेता इनके निशाने पर थे तथा विदेशों से कौन लोग इन्हें फंडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें