फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मामूली बात पर एयरपोर्ट पर लड़े दो टैक्सी चालक, एक ने दूसरे की आंख पर मारी किरच, रोशनी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर दो टैक्सी चालकों के बीच मामूली बात पर कहासुनी के बाद एक युवक ने तैश में आकर दूसरे युवक पर किरच से हमला कर दिया। इससे एक टैक्सी चालक युवक की आंख में किरच लगने से उसकी आंख की रोशनी चली गई। घायल युवक की पहचान रोहित कुमार निवासी न्यू सन्नी एनक्लेव के रूप में हुई है। उसके कंधे पर भी किरच से हमला किया गया है जहां आठ टांके लगे हैं। आरोपी की पहचान गांव झयूरहेड़ी के रहने वाले टैक्सी चालक गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। घायल रोहित कुमार के पिता राज कुमार ने बताया कि वह बेटे की आंख की रोशनी के लिए सभी अस्पताल के डॉक्टरों से मिल चुके हैं लेकिन सभी ने कहा कि अब आंख की रोशनी वापस नहीं आ सकती। किरच के वार से उसकी आंख की पुतली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एयरपोर्ट पुलिस ने घायल रोहित कुमार के बयान पर गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता है। वहीं गुरजीत सिंह का भी टैक्सी का काम है। 17 नवंबर को उसके पास एक सवारी आई। उसे लेकर आरोपी गुरजीत सिंह ने सवारी को लेकर उसके साथ बहसबाजी की। वह उसे बुरा-भला बोलने लगा और चुटकियों से इशारा करके बुलाने लगा। उसने उसे ऐसा करने से रोका तो तैश में आकर गुरजीत सिंह ने अपनी गाड़ी में रखी किरच से उस पर हमला कर दिया। उसने किरच का एक वार उसकी आंख पर किया जिससे उसकी आंख की पुतली बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और आंख की रोशनी चली गई। इसके अलावा कुछ वार उसने कंधे पर किए जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जानकार इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी आंख दोबारा ठीक नहीं होगी। कंधे पर टांके लगा दिए। बाद में इस मामले में पुलिस ने हमलावर पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें