फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेबिट कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले इंटर स्टेट गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक 5वीं पास और दूसरा अनपढ़, करीब 40 वारदात कर चुके हैं
विज्ञापन


126 डेबिट कार्ड, एक स्वाइप मशीन, हरियाणा नंबर की वेन्यू कार और 3 लाख 85 हजार कैश बरामद

आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश, यूपी , महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग जिलों में मामले दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मोहाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इंटर स्टेट गिरोह से जुड़े हैं। ये डेबिट कार्ड बदलकर लोगों को ठगते थे। इनसे अलग-अलग बैंकों के 126 डेबिट कार्ड, एक स्वाइप मशीन, वारदात में इस्तेमाल होने वाली हरियाणा नंबर की वेन्यू कार व 3 लाख 85 हजार कैश बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान परवीन निवासी जगदीश कॉलोनी बरवाला रोड हांसी जिला हिसार व कुलदीप उर्फ दीपू निवासी गांव खेड़ी चोपटा थाना नारनौंद जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ 24 अगस्त को जीरकपुर थाने में बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 303(2), 316(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब इस मामले में इन्हें नामजद किया गया है।

पूछताछ सामने आया है कि आरोपी आपस में मिलकर अलग-अलग राज्यों में डेबिट कार्ड बदलकर भोले भाले लोगों को उनके पैसे निकलवाने के बहाने ठगते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मध्यप्रदेश, यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग जिलों में मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह रोज अलग-अलग राज्यों में वारदात करते थे। अब तक करीब 40 वारदात कर चुके हैं। दोनों पुलिस रिमांड पर है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मान रही है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। परवीन 30 साल का है और 5वीं पास है। शादीशुदा होने के कारण वह घर का खर्च नहीं उठा पा रहा था तो ठगी से पैसे कमाने का तरीका ढूंढा और कुलदीप के साथ मिलकर वारदात करने लगा। इसी तरह कुलदीप सिंह 32 साल का है और अनपढ़ है। वह भी शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त को ठगा था जीरकपुर का व्यक्ति

सीआईए स्टॉफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 18 अगस्त को जीरकपुर में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के खिलाफ गुरमेल सिंह निवासी शिवालिक विहार जीरकपुर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। गुरमेल सिंह 18 अगस्त को पटियाला रोड पर स्थित लक्की ढाबे के सामने पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकलवाने गया था। जब वह पैसे निकलवा रहा था तो दोनों आरोपी वहां आए और चालाकी से गुरमेल सिंह की मदद के बहाने उन्होंने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपियों ने उसके एटीएम से 3 लाख 95 हजार रुपये निकलवा लिए। सीआईए को आरोपियों के मोहाली में होने की सूचना मिली थी। अब दोनों नई वारदात को अंजाम देने आए थे लेकिन उससे पहले ही सीआईए पुलिस ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें