फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो घंटे की बारिश से सड़कें लबालब, वाहन फंसे, चालक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रविवार शाम हुई दो घंटे की तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के फेज-4, फेज-5, फेज-11 और न्यू सन्नी एन्क्लेव सहित कई प्रमुख इलाकों में घंटों तक पानी जमा रहा। इससे सड़कों पर गाड़ियां फंस गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश शाम पांच बजे शुरू हुई और थमने के बाद भी कई क्षेत्रों में जलभराव बना रहा। फेज-5 और फेज-11 की मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।
विज्ञापन

वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। कुछ चारपहिया वाहन बीच सड़क में बंद हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। दोपहिया वाहन चालकों को भी पानी के बीच से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सेक्टर-70 में भी एक कार फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। न्यू सन्नी एनक्लेव सेक्टर-125 में गलियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव से घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजार जाने वाले लोगों को पानी उतरने का लंबा इंतजार करना पड़ा।


निवासियों और व्यापारियों की शिकायतें

स्थानीय निवासी हरिंदर सिंह और सुखमेर सिंह ने बताया कि हर बरसात में ऐसी ही स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के व्यापारी राजीव तनेजा ने बताया कि जलभराव से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई दुकानों के बाहर पानी जमा होने से कारोबार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन




स्थायी समाधान की मांग

फेज-4 और फेज-5 के निवासियों ने नगर निगम से जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने सीवर और नालों की नियमित सफाई तथा जलभराव वाले स्थलों के स्थायी समाधान की अपील की। लोगों का कहना है कि हर मानसून में यही हालात बनते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस है। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल निकासी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगामी बारिश में हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें