फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरपुर गांव में कोरोना के दो नए केस, 36 मामलों के साथ बना पंजाब का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

Sun, 12 Apr 2020 01:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
जवाहरपुर गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना पीड़ितों की संख्या जिला मोहाली में रविवार को 54 तक पहुंचने के बाद पंजाब में मोहाली कोरोना का हॉट स्पॉट जिला बन गया है। डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में रविवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अकेले कोरोना के गढ़ गांव जवाहरपुर में ही कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा 36 पर पहुंच गया है। जो राज्य के किसी भी जिले में मरीजों की संख्या से ज्यादा है। जवाहरपुर के साथ लगते दो गांवों को भी प्रोटोकॉल के तौर पर सील कर दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण से दो मौतें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


पंजाब का सिंगापुर कहा जाने वाला वीआईवी शहर मोहाली कोरोना के कहर से जूझ रहा है। तमाम तैयारियों के बावजूद जिले में कोरोना ने आतंक मचा दिया है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 हो गई है और इसमें सबसे ज्यादा 36 मामले पंजाब में कोरोना का गढ़ बन चुके डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर से ही हैं। रविवार को भी सामने आए तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस इसी गांव से हैं। ये सभी पहले से कोरोना संक्रमित पाए गए गांव के लोगों के ही पारिवारिक सदस्य हैं।

रविवार को जवाहरपुर गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दूसरी 55 वर्षीय महिला के अलावा एक 17 साल की किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सेहत विभाग ने इन तीनों का इलाज शुरू कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रोटोकॉल के चलते जवाहरपुर के साथ लगते दो गांवों को भी सील किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया है कि गांव जवाहरपुर को पूरी तरह सील करने के बाद उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते दो मौतें हुई हैं, जबकि 5 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। जिसके चलते जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 47 है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें