फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाजार से लौट रही बुजुर्ग महिला के कानों की बाइक सवार दो युवकों ने बालियां झपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सोहाना में बाजार से लौट रही एक बुजुर्ग महिला से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने कानों से सोने की बालियां छीन ली। झपटा मारकर खींची गईं बालियों के कारण कानों से खून बहने लगा। महिला ने झपटमार को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और बाइक पर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने के उपरांत दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस वारदात के आसपास वाले क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गांव सोहाना निवाली 64 वर्षीय राज रानी ने बताया कि वह घरेलु कामकाज करती है। दोपहर करीब सवा 12 बजे वह अपने पड़ोसन जसवीर कौर के साथ बाजार सामान खरीदने गई थी। लौटते समय जब वह पटवार खाना सोहाना के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक वहां आए जो पहले उन्हें क्रॉस करके आगे निकल गए। थोड़ी देर बाद वह दोबारा आए और पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर उसके पास आया। उसने झपटा मारकर कानों में डाली सोने की बालियां छीन ली। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस झपटमारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें