फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो चूरा-पोस्त व 110 नशीली गोलियों सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। दो मामलों में पांच किलो चूरा-पोस्त व 110 नशीली गोलियों सहित पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पाम रिजॉर्ट के पास टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मैकडी चौक से जीरकपुर की ओर एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा तो पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पांच किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 15- 61- 35 आईपीसी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोशन सिंह निवासी कनोड़ जिला मोहाली के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर है। जीरकपुर पुलिस ने उसे डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
वहीं दूसरे मामले में थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गाजीपुर सुखना चो की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा, जो पुलिस को देखकर घबराकर मुड़ने लगा। शक पर उसकी चेकिंग की, तो उसके पास से 110 नशीली गोलियां बरामद हुईं, जिनका वह कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 22-61-85 आईपीसी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुणाल शर्मा निवासी सुभाष नगर खुराना रोड कैथल, जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें