फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन द्वारा एयरपोर्ट चौंक किया दो घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर एयरपोर्ट रोड पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे ट्रक यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को एयरपोर्ट चौक जाम कर दिया। इससे फ्लाइट पकड़ने के लिए जाने वाले लोग व अन्य राहगीर भी परेशान हुए।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के सदस्यों ने सीएम चन्नी का विरोध करने का प्रोग्राम तय किया गया था। इसके तहत ट्रक यूनियन के सदस्यों द्वारा शाम 4 बजे पैदल यात्रा शुरू की गई थी। जैसे ही पैदल यात्रा एयरपोर्ट चौक पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें घेर लिया और आगे नहीं जाने दिया। इस कारण ट्रक यूनियन द्वारा वहीं जाम लगा दिया गया। दो घंटे के जाम के बाद पुलिस ने ट्रक यूनियन के सदस्यों को मंगलवार शाम 6 बजे सीएम चन्नी से मिलवाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद उन्होंने जाम खोल दिया गया। वहीं, ट्रक यूनियन के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मंगलवार को सीएम अपने वादे के मुताबिक समय पर उनसे न मिले तो वह 6 जनवरी को पूरे पंजाब की सीमाएं सील कर देंगे और कच्चा माल भी पंजाब में आना बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम मसले का हल करने में नाकाम
पंजाब में हर तरफ धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सीएम चन्नी एलान करने में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात करने या उनके मसले हल करने में लापरवाह नजर आ रहे हैं। जबकि प्रदर्शन और रोड जाम करने से आम लोग परेशान हो रहे हैं। सोमवार को एयरपोर्ट चौक पर लगाए गए दो घंटे के जाम के कारण लोग बेहद परेशान हुए। टैक्सी में जा रहे एक व्यक्ति ने कहा कि मैंने फ्लाइट से किसी जरूरी काम जाना है, लेकिन यहां कोई मेरी बात नहीं सुन रहा है। अगर मैं जाम की वजह से लेट हो गया तो मेरी फ्लाइट छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें