फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ट्रक और दो कार आपस में टकराए, कार चालकों ने ट्रक के शीशे तोड़े, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना रामलीला ग्राउंड में एक ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर सोहन सिंह सोनू यूपी से डिटर्जेंट पाउडर लेकर आया था। उसने इसकी डिलीवरी रामलीला ग्राउंड में करनी थी। बुधवार दिन में एक बजे जब वह रामलीला ग्राउंड के पास पहुंचा तो उसने एक क्रेटा गाड़ी को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। क्रेटा गाड़ी में प्रिंस सवार था। उसने ट्रक से बचने के लिए अपनी गाड़ी बैक की तो पीछे आ रही वरना कार उससे टकरा गई।
विज्ञापन

इस बीच कार चालकों ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने ट्रक ड्राइवर सोहन सिंह पर हमला कर दिया और ट्रक के शीशे तोड़ दिए। इस बीच बलटाना रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। अन्य राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए कहा लेकिन कार चालकों का कहना था कि जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती वह कार मौके से नहीं उठाएंगे। कुछ समय बाद बलटाना चौकी से पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाकर दोनों पार्टियों को थाने ले गई। मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें