फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बाजारों में बढ़ी रौनक से वीआईपी रोड पर लगा ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। होली के उपलक्ष्य में शहर की वीआईपी रोड के दोनों ओर बाजार में बढ़ी रौनक से वीरवार को पूरा दिन ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। लेकिन शाम होते ही यह स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। वीआईपी रोड पर लगे भारी जाम के कारण इस सड़क पर स्थित रिहायशी सोसायटीज के निवासियों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शहर की सबसे व्यस्त वीआईपी रोड पर हर समय भारी भीड़ रहती है। लेकिन कोई भी त्योहार होने पर यहां शहर में सबसे अधिक लोग इसी सड़क के दोनों ओर बने बाजार में शॉपिंग करने के लिए पहुंचते हैं। होली को लेकर इस सड़क पर सुबह से ही आम दिनों से ज्यादा भीड़ लगी थी। लेकिन शाम होते-होते यहां पर खरीदारी करने वाले लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। इस रोड पर जहां चौड़ाई कम है वहीं पर यहां आने वाले लोगों के हिसाब से पार्किंग के पर्याप्त प्रबंध नहीं हैं। जबकि होली के त्योहार को देखते हुए दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे पार्किंग में अपने स्टाल लगा लिए गए। इस कारण लोगों को पार्किंग के पर्याप्त प्रबंध नहीं मिले। यहां खरीदारी करने आए लोगों को वाहन पार्किंग के लिए जगह न मिलने के कारण उन्होंने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। वहीं इस सड़क की समर्थता से ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण यहां भारी जाम लग गया। इस सड़क पर दर्जनों रिहायशी सोसायटी हैं, जहां से निकलना और अपने घरों में दाखिल होने के लिए लोगों को काफी देर जाम में मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें