फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क पर रखे बिजली के खंभों से सात वाहनों के टायर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी और सॉलिटेयर डिवाइन सोसाइटी के बीच की सड़क पर करीब एक सप्ताह से बिजली के खंभे पड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क के बीचोंबीच रखे इन खंभों के कारण चार पहिया वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो गई है।
विज्ञापन

इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि पिछले चार दिन में ही सात वाहनों के टायर फट चुके हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन खंभों से निकले लोहे की तार वाहन चालकों को आसानी से दिखाई नहीं देतीं। वाहन गुजरते समय तार सीधे टायरों में धंस जाती हैं, जिससे टायर फट जाते हैं। इससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।
अधिकारियों पर फोन न उठाने का आरोप:दलबीर सिंह, यशपाल, रमेश धीमान और केआर शर्मा सहित अन्य निवासियों ने बताया कि उन्हें अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये खंभे बिजली विभाग के हैं या नगर परिषद के। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया। किसी भी अधिकारी ने फोन उठाना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर पड़े इन खंभों को तुरंत हटाया जाए। उन्हें निर्धारित स्थान पर लगाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इससे किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें