फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: थार पलटने से एक युवक की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम के निकट मोड़ते ही पलट गया वाहन, लोगों ने दोनों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन


खरड़। फुटबॉल स्टेडियम के निकट थार पलटने से चालक युवक की मौत हो गई जबकि इसका एक अन्य दोस्त नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। जीप में सवार चार अन्य युवक सकुशल


बच गए। मृतक सादिक शर्मा (22) अखनूर जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। यहां खरड़ में अपने दोस्तों के पास घूमने के लिए शनिवार को ही पहुंचा था। जानकारी के अनुसार थार जीप सादिक
विज्ञापन



शर्मा की ही थी। वह ही दुर्घटना के समय जीप चल रहा था। आज सुबह तड़के लगभग 4:00 बजे मोरिंडा की ओर से स्टेडियम की ओर जाते समय सादिक ने जैसे ही जीप मोड़ी तभी गति ज्यादा


होने के कारण जीप पलट गई और सादिक शर्मा की इस हादसे में मौत हो गई। जीप में सवार अन्य दोस्तों ने लोगों की सहायता से सादिक शर्मा व इसके दोस्त नीरज को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर


निकाल कर निकट खरड़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने सादिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल नीरज का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की
विज्ञापन



खबर पाकर मृतक के पिता राजेंद्र शर्मा खरड़ अस्पताल पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सादिक शर्मा का शव उन्हें सौंप दिया। पिता राजेंद्र शर्मा बेटे का शव लेकर अपने घर अखनूर चले


गए हैं। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें