फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पत्नी व ससुराल परिवार से तंग आकर युवक ने नहर में लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पत्नी व ससुराल परिवार से तंग आकर एक युवक ने कंडा खेड़ी नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की लाश अंबाला के पास गांव खैरा में पुल के पास पानी में बरामद हुई। मृतक युवक की पहचान गुरविंदर सिंह (30) गांव केरा खेड़ा जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। मृतक गुरविंदर गांव मटौर जिला मोहाली में अपने ससुराल परिवार के पास रह रहा था। पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक के भाई परविंदर सिंह के बयान उसकी भाभी मनप्रीत कौर व सास भुपिंदर कौर निवासी मटौर के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाई थी।
विज्ञापन

परविंदर सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई गुरविंदर सिंह ड्राइवरी करता था। वर्ष 2016 में मनप्रीत कौर नामक युवती से दोस्ती हो गई थी और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनका 6 साल का लड़का है। छह साल वह पत्नी के साथ फाजिल्का में रहा। उसका भाई नशे करने का आदी था, जिस कारण 4 अप्रैल 2024 को उसकी भाभी बच्चे सहित मायके मटौर आ गई। उसने भाई का हिमाचल प्रदेश में नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज करवाया। दिसंबर 2024 से ससुराल परिवार में रहने लगा। वह कैब चलाने का काम कर रहा था। 2 जून को उसके भाई ने गंडा खेड़ी नहर पटियाला के पास नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी भाभी ने उन्हें फोन पर बताया कि गुरविंदर सिंह उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चला गया है। 3 जून को उन्होंने थाना मटौर में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। 15 जून केा गांव खेरा जिला अंबाला के पास नहर से उसके भाई का गला सड़ा शव मिला। उसकी बाजू पर बने टैटू से पहचान हुई। 16 जून को उसे अपने भाई की कार से उसका मोबाइल फोन मिला जिसमें दो वीडियो थी जिसमें एक वीडियो उसने कार चलाते समय और दूसरी नहर में छलांग लगाने से पहले बनाई थी। उसने वीडियो में कहा कि वह ससुराल परिवार से तंग आकर खुदकुशी कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें