फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की तार छूने से टिप्पर चालक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। मुबारिकपुर मोटर मार्केट में सोमवार को सुबह एक टिप्पर चालक की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादेस में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुश्ताक पुत्र हामिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मुश्ताक सोमवार सुबह मोटर मार्केट में टिप्पर ठीक करवाने आया था। उसने टिप्पर को ठीक करवाने के लिए जब जैक को ऊपर उठाया तो उसका ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही बिजली की तार को छू गया। इससे टिप्पर में करंट फैल गया और उस पर बैठा चालक मुश्ताक करंट की चपेट मेें आ गया। हालांकि यहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर मुश्ताक के आगाह भी कि ऊपर बिजली की तार है, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और यह हादसा हो गया। करंट से झुलसे मुश्ताक को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मुश्ताक के परिवार में उसकी पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें