फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर जिले की तीन महिला अध्यापकों को मिला स्टेट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शिक्षक दिवस पर जिले के तीन अध्यापकों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि जिले के युवा अध्यापक और शिक्षा अधिकारी यंग टीचर अवॉर्ड और बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटर अवॉर्ड हासिल करने से चूक गए।
विज्ञापन

इन दोनों पुरुस्कारों की शुरूआत इसी साल से की गई है। खास बात यह रही कि स्टेट अवॉर्ड हासिल करने वाली तीनों महिला अध्यापक हैं।
परीक्षा नतीजों में बेटियों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब बारी है महिला अध्यापकों की। जिन्होंने इस कोरोना काल के बीच शिक्षा क्षेत्र का प्रतिष्ठित पुरुस्कार जीत कर जिले की लाज रख ली। इस साल से 3 से 10 वर्ष तक के कार्यकाल वाले अध्यापकों को यंग टीचर अवॉर्ड दिए जाने की शुरूआत की गई है। यह इसलिए किया गया, क्योंकि स्टेट टीचर अवॉर्ड के लिए न्यूनतम 10 वर्ष का कार्यकाल जरूरी है। लिहाजा युवा अध्यापकों को प्रोत्साहित करने के लिए यह अवॉर्ड शुरू किया गया। इसी तरह बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटिव अवॉर्ड की भी शुरूआत की गई। इसके तहत शिक्षा विभाग के प्रबंधकीय कार्यों से जुड़े ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। पहली बार दिए जा रहे इन पुुरुस्कारों से जिले की झोली खाली रही। तो वहीं, तीन महिला अध्यापकों ने स्टेट अवॉर्ड हासिल कर जिले की लाज रख ली।
इस बार वर्चुअल कांफ्रेंसिंग से दिए गए अवॉर्ड
कोरोना काल के चलते इस बार पहले की तरह राज्य स्तरीय आयोजन नहीं हो सका। इसलिए वर्चुअल कांफ्रेंसिंग के जरिए शिक्षक दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन कर अध्यापकों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसमें जिलों के शिक्षा अधिकारियों और अध्यापकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से हिस्सा लिया। पुरुस्कार घोषित होने के साथ-साथ संबंधित डीईओ पुरुस्कृत अध्यापकों को प्रमाण-पत्र सौंपते गए। जिले के जिन तीन अध्यापकों को स्टेट अवॉर्ड से नवाजा गया, उनमें कुराली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बायोलॉजी की लेक्चरर कुलजीत कौर, मोहाली के गांव गोबिंदगढ़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल संध्या शर्मा और सरकारी प्राइमरी स्कूल अमलाला की हेड टीचर अमनप्रीत कौर ने भी स्टेट अवॉर्ड हासिल किया है। मौजूदा नियमों के अनुसार शिक्षा विभाग का ही कोई अध्यापक, कर्मचारी, अधिकारी किसी अन्य को नामित कर सकता है। जिसके बाद नामों की स्क्रूटनी होती है और फिर टीचर्स का प्रेजेंटेशन होता है। इस पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद स्टेट अवॉर्ड के लिए चयन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें