खरड़। नगर काउंसिल खरड़ के अधीन आते वार्ड नंबर-17 शिवालिक एनक्लेव में नए ट्यूबवेल का काम शुरू करवाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंग ने बताया कि इस ट्यूबवेल पर लगभग 28 लाख रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने बताया कि इससे शिवालिक एनक्लेव, आदर्श नगर, आनंद नगर, पॉलीटेक्निक कॉलेज खूनीमाजरा व शिवालिक एक्सटेंशन के निवासियों को पीने वाले पानी की पूरी सप्लाई मिल सकेगी। इलाके में विकास के सभी कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जसवीर चंद्र, यशपाल बंसल, चरणजीत कौर, पूर्व पार्षद सुरमुख सिंह संतेमाजरा, सोहन सिंह छज्जू छज्जूमाजरा, रणजीत सिंह, प्रीतकंवल सैनी व गुरजंट सिंह आदि भी उपस्थित थे।