फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, जिले में मृतकों की संख्या 401 पर पहुंची, 125 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी के कारण रोजाना हो रही मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा। शनिवार को भी तीन और लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही जिले में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 401 पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा ट्राइसिटी में सबसे अधिक है। अब तक चंडीगढ़ में कोरोना से 357 तो पंचकूला में 149 लोगों की मौत हुई है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें। वहीं लोगों को नियम तोड़ने से रोका जा सके, इसकी जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही नियम तोड़ने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना पर तभी काबू पाया जा सकता है, जब जिले के लोग इसकी रोकथाम के लिए नियमों का पूरी तरह पालन करेें और इसमें सहयोग दें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का संकट गहराया हुआ है। पिछले सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं इस वजह से रिकवरी रेट भी गिर रहा है। जबकि मोहाली शहर में अति आधुनिक सेहत सुविधाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद कोरोना महामारी की वजह से लोगों की मौत होने का सिलसिला नहीं थम रहा। सेहत विभाग के अधिकारियों की मानें तो इसकी वजह यह है कि जो लोग कोरोना संक्रमित होते हैं। वह स्थिति बिगड़ने पर अपना टेस्ट करवाते हैं। इस कारण इलाज में देरी हो जाती है और लोगों की मौत तक हो जाती है।
शनिवार को कोरोना से जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनके बारे में प्रशासन ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि संक्रमित हुए लोगों में डेराबस्सी से तीन, घडुआं से दो और मोहाली से120 केस सामने आए हैं। वहीं, जिले में अब तक कोरोना के 21656 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 20018 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अभी 1237 सक्रिय केस हैं। हालांकि कोरोना को मात देने के लिए जिले में प्रशासन ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक तक रात का कर्फ्यू तक लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें