फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक करोड़ों की ठगी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ सिटी पुलिस ने वेस्टर्न होम्ज के निदेशक सुरिंदर सलूजा को शनिवार करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। थाना सिटी के एसएचओ ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सलूजा के खिलाफ धोखाधड़ी के अलग-अलग 8 मामले दर्ज हुए हैं और थाना सदर खरड़ में दर्ज एक मामले में आरोपी को अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किया हुआ है। आरोपी ने अलग-अलग लोगों के साथ प्रॉपर्टी के मामले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। कई साल से वह पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में जीवन कुमार निवासी शिवालिक सिटी खरड़ ने आरोपी से जमीन खरीद की थी। लेकिन सलूजा जीवन कुमार को मकान नहीं बनाने दे रहा था। इसी तरह आरोपी ने असीस मुटनेजा निवासी सेक्टर-2 पंचकूला के साथ भी 25 लाख रुपये की रजिस्ट्री करवाने में धोखाधड़ी की थी। तीसरे मामले में राकेश चंद्र निवासी निजामपुर दिल्ली के साथ वेस्टर्न होम्ज में प्लॉट नंबर-218 के लेनदेन में 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। चौथे मामले में आरोपी ने सुरिंदरपाल कौर निवासी फिरोजपुर सिटी के साथ 21 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। पांचवें मामले में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद खरड़ द्वारा 28 जनवरी, 2020 को दी गई शिकायत में आरोपी बिल्डर की ओर से कॉलोनी में विकास कार्य न करवाने का मामला दर्ज करवाया था। छठे मामले में अमरीक सिंह निवासी गांव देसूमाजरा को प्लॉट बेचने का झांसा देकर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। सातवें मामले में रणजीत सिंह निवासी मोहाली के साथ भी आरोपी ने प्लॉट देने का वादा करके उसके साथ 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ करेगी कि उसने लोगों से की गई ठगी का पैसा कहा पर लगाया है और अब उन्हें वापस कैसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें