लांडरां/बनूड़/जीरकपुर। शहर में बुधवार शाम चली तेज आंधी की वजह से गांव बड़ी कैप्टन फार्म के पास बिजली की हाई टेंशन तारों के तीन बड़े टावर गिर गए। इससे कई गांव अंधेरे में डूब गए। टावर गिरने से मुख्य रूप से आईटी सिटी मोहाली, रामगढ़ बुड्ढा और भबात ग्रिड पर असर पड़ा है।
लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किए लेकिन वहां से कोई उचित जवाब नहीं मिला। कई परिवार अंधेरे मे हैं। दूसरी तरफ सेक्टर-81 नॉलेज सिटी और गांव चिल्ला में भी शाम पांच बजे से लाइट बंद है। वहां के लोग भी परेशान हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।