फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोबाइल फोन छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डेराबस्सी। नगर परिषद के तहत आने वाले गांव मुबारिकपुर में क्रशर पर बजरी लेने आए एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह निवासी मकान नंबर 545, गुरुद्वारा साहिब के सामने, नजदीक सरकारी स्कूल, गांव मुंडी खरड़ ने बताया कि वह मुबारिकपुर स्थित क्रशर से घर के लिए बजरी खरीदने आया था। 4 जनवरी को जब वह मुबारिकपुर से पैदल रामगढ़ जा रहा था, जब वह पटियाला क्रशर के पास पहुंचा तो घर पर फोन कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग उसके पीछे आए, जिन्होंने उसका फोन छीन लिया और रामगढ़ की तरफ भाग गए। जब उसने शोर मचाया तो पीछे आ रहे लोगों ने आरोपियों को रोक लिया, जिनकी पहचान धर्मवीर निवासी खेड़ा मंदिर मुबारिकपुर, लवली और बलजिंदर सिंह निवासी गांव सुंडरा के रूप में हुई। इनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें