फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके में आकर टीबी मरीजों का पता करेगी टेस्टिंग वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों को टीबी की बीमारी के प्रति जागरूक करने व मरीजों का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत एक जागरूकता कम टेस्टिंग वैन अब जिले के अपने एरिया में आएगी। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने टीबी टेस्ट वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया।
विज्ञापन

वैन की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही वैन में लगी टीबी नेट मशीन से टीबी के संदिग्ध मरीजों के टेस्ट भी किए जाएंगे। साथ ही दो घंटे में ही मरीज को उनकी रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि इससे व्यक्ति का समय से इलाज शुरू हो जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि टीबी नेट मशीन से लेस यह वैन जिले हर गांव तक पहुंचेगी। टीबी के संदिग्ध मरीजों के थूक की जांच की जाएगी। इसके साथ ही मरीज को किसी भी स्टेज पर टीबी की बीमारी है, सब कुछ मेडिकल टीम द्वारा बताया जाएगा। वैन मुख्य रूप से उन इलाकों में जाएगी, जहां टीबी के मामले होने की संभावना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए यह एक अच्छी पहल है। आमतौर पर टीबी नेट मशीन का टेस्ट बाजार में काफी महंगा होता है जबकि स्वास्थ्य विभाग लोगों को मुफ्त सेवाएं दे रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उनके घर, पड़ोस या रिश्तेदारों में टीबी के लक्षण मिलते हैं तो वे तुरंत इस मोबाइल वैन में अपनी जांच कराएं। टीबी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे पूरी तरह से खत्म करने का इलाज मौजूद है। इस मौके पर जिला टीबी अधिकारी डॉ. नवदीप सिंह, लैब सुपरवाइजर संध्या शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें