फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में नहीं हुई पानी की सप्लाई, लोगों ने जल आपूर्ति विभाग के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। शहर में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण किल्लत झेल रहे लोगों को मंगलवार को गुस्सा फूट गया। लोगों ने जल आपूर्ति एवं सेनिटेशन विभाग के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और भूख हड़ताल पर बैठ गए। विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही लोगों ने धरना प्रदर्शन और हड़ताल खत्म की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दशमेश नगर वार्ड नंबर 5 और 21 के निवासी पिछले लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। इस समस्या को लेकर वह स्थानीय निवासी विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके थे। गर्मी के दिनों में भी विभाग के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि गर्मियां खत्म होने के बाद इलाके में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी। लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी पानी की सप्लाई चालू नहीं होने से मंगलवार को इलाके के लोग एकत्रित होकर विभाग के दफ्तर पहुंच गए और यहां प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गए।
स्थानीय निवासी प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ कर्मचारियों ने जानबूझकर इलाके में पानी की सप्लाई बंद की है। वहीं स्थानीय निवासियों को अपना समर्थन देने के लिए मौके पर हलका खरड़ के आजाद उम्मीदवार कुलवीर बिष्ट, कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह गिल, अकाली नेता गुरुध्यान सिंह पहुंच गए। इसकी सूचना पाकर विभाग के एसडीओ राजेंद्र सचदेवा भी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की लंबी बातचीत के बाद स्थानीय लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म किया। एसडीओ ने लोगों को समय पर पानी की पूरी सप्लाई देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पानी के लिए जागते हैं रात को
लोगों ने बताया कि विभाग उनके इलाके में पानी की सप्लाई रात को देता है, वह भी एक दिन छोड़कर। वहीं, कहने को तो विभाग दो घंटे के लिए इलाके में पानी सप्लाई देता है, लेकिन स्थानीय निवासियों को सप्लाई सिर्फ 10-5 मिनट ही मिल पाती है। जिससे दिनचर्या के काम के लिए भी पानी की पूर्ति नहीं होती।
ट्यूबवेल के लिए नहीं है जगह
इलाके की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन ट्यूबवेल लगाने के लिए जगह न मिलने के कारण इस इलाके में पानी की कमी है। विभाग की ओर से जल्द ही इस इलाके में एक नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। अगर इस समस्या के लिए कोई भी कर्मचारी जानबूझकर कोई गलती कर रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - राजेंद्र सचदेवा, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें