फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला से सीवरेज का पानी बलटाना में छोड़ने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंचकूला के सेक्टर 19 से सीवरेज का पानी बलटाना में छोड़ने पर बलटाना और पंचकूला सेक्टर-19 बैरियर के पास बलटाना की पार्षद और पंचकूला नगर निगम के अधिकारियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सोमवार को करीब शाम 5 बजे जीरकपुर वार्ड नंबर-5 की पार्षद नेहा शर्मा ने पंचकूला नगर निगम पर आरोप लगाया कि पंचकूला सेक्टर 19 के घरों का सीवरेज का पानी उनके एरिया बलटाना में छोड़ा जा रहा है। बाकायदा इसके लिए सीवर लाइन भी डाली गई है। सोमवार को सुबह सेक्टर-19 की तरफ से सड़क पर सीवरेज का पानी जमा हो गया। इससे पानी की निकासी के लिए सड़क तोड़ी गई और गंदा पानी वार्ड-5 बलटाना में आने लगा। इस मौके पर पार्षद नेहा शर्मा के साथ बड़ी संख्या में बलटाना के लोग भी मौजूद थे। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम पंचकूला के जेई और सेक्टर-19 के लोग भी यहां मौके पर जमा हो गए। दोनों ओर से आपस में बहस होने पर दोनों ओर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिससे लॉ एंड ऑर्डर का उल्लंघन न हो सके।
विज्ञापन

दोनों ओर पानी रोकने को बनाए ऊंचे रैंप
पंचकूला सेक्टर 19 के घरों का सीवरेज ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहकर बलटाना में न पहुंचे, इसके लिए जीरकपुर नगर परिषद के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जेई कुलवंत सिंह ने कहा कि पंचकूला सेक्टर-19 के सीवरेज का गंदा पानी न सिर्फ नालों के जरिये पंजाब क्षेत्र में आ रहा है, बल्कि सेक्टर 19 मेें सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है। इससे सड़क पर बहकर गंदा पानी यहां पहुंच रहा है। इसको रोकने के लिए सेक्टर-19 और बलटाना सीमा पर तारकोल के ऊंचे रैंप बनाए गए हैं। फिलहाल रैंप बनाने के दौरान गाड़ियों की एक लेन को बैरिकेड्स लगाकर रोका गया है, ताकि ये टूटे नहीं। जीरकपुर के कई एरिया में पंचकूला का प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। लंबे समय से पंचकूला की तरफ से सीवरेज के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित पानी पंजाब एरिया में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें