फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू सन्नी एनक्लेव समेत कई इलाकों में आठ-दस घंटे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर में लग रहे बिजली के लंबे कटों के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। घरों में पंखे आदि न चलने से बच्चों और बुजुर्गों की नींद खराब हो रही है। कई इलाकों में बिजली न आने से पानी भी नहीं आ रहा है। जबकि भीषण गर्मी में लोगों को बुरा हाल है। वहीं, बिजली कट की समस्या भी बढ़ती जा रही है। खरड़ के न्यू सन्नी एनक्लेव में बुधवार रात करीब 11.30 बजे से लेकर बिजली कट लगा। इससे इलाका अंधेरे में डूब गया और सुबह पांच बजे बिजली आई।
विज्ञापन

लेकिन वीरवार को फिर से सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई और करीब 12 बजे बहाल हुई। न्यू सन्नी एनक्लेव में बने ग्रिड स्टेशन के ओवरलोड होने के कारण बार-बार यह समस्या आ रही है। सबसे अहम परेशानी न्यू सन्नी एनक्लेव में यह भी है कि इलाके में पानी की सप्लाई भी रात को होती है और वो भी जब बिजली हो तो। साथ ही सुबह सात बजे के बाद इलाके में पानी की सप्लाई तक नहीं होती है। दूसरी और खरड़, कुराली रोड पर गांव भुखड़ी समेत कई इलाकों में कई घंटे बिजली कट से लोग परेशान हुए। वहीं, मोहाली के साथ लगते गांव बड़माजरा, जुझार नगर समेत कईं गांवों में भी बिजली कटों से लोग परेशान होते रहे हैं। बिजली विभाग के कॉल सेंटर में रोजाना सैकड़ों शिकायतें आ रही हैं। लेकिन लोगों को निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें