फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीडीपीओ ने दिया आश्वासन, सफाईकर्मियों ने धरना किया स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर लगाई रोक के विरोध में पंजाब सफाई मंडूर फेडरेशन ने जुझार नगर स्थित बीडीपीओ कार्यालय के सामने नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान फेडरेशन ने बीडीपीओ कार्यालय के सामने कूड़ा फेंकने की चेतावनी दी। धरने के दौरान पुलिस ने विभाग के अधिकारियों से उनकी मीटिंग करवाई। इसके बाद यह चेतावनी वापस ले ली गई।
विज्ञापन

फेडरेशन के महासचिव पवन गाडियाल ने बताया कि बीडीपीओ ने गांव बलौंगी में कूड़ा डंपिंग पर रोक लगाई थी। उस रोक को तुरंत प्रभाव से हटाने के आदेश देने के साथ ही आश्वासन दिया गया है कि इसका उचित प्रबंधन करने के लिए नगर निगम मोहाली की तर्ज पर निजी कंपनी के साथ तालमेल कर कूड़े की प्रोसेसिंग करवाई जाएगी। जब तक यह काम शुरू नहीं होता है, तब तक वहां पहले की तरह कूड़ा डंप किया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उचित व्यवस्था नहीं की गई तो निदेशक पंचायत (विकास भवन) के गेट के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें