फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 के शिव मंदिर में चोरी, 8 किलो चांदी लेकर दो चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। फेज-5 के शिव मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर मंदिर के ताले तोड़कर वहां आठ किलो के करीब चांदी से बने शिवलिंग को तोड़कर चोरी कर ले गए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
घटना बुधवार देर रात ढाई बजे की है। दो चोर मंदिर में आए, उन्होंने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। उसके बाद चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और शिव मंदिर पहुंचे। शिव मंदिर का भी ताला तोड़ा और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे का मुंह डंडे से घुमा दिया। उसके बाद उन्होंने वहां आठ किलो चांदी से बने शिवलिंग को तोड़ा और चांदी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब पंडित मंदिर पहुंचा तो उसने ताले टूटे देखे और चांदी चोरी होने की बात मंदिर कमेटी को बताई। कमेटी प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें