फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पूर्व एआईजी जेल पंजाब की पत्नी की थेरेपी के समय पसली में आया फ्रैक्चर, डॉक्टर और सहायक पर साढ़े चार बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पूर्व एआईजी जेल पंजाब की पत्नी की थेरेपी के समय उनकी पसली फ्रैक्चर करने पर जीरकपुर पुलिस ने एडवांस एक्यूप्रेशर नेचुरोपैथी थेरेपी सेंटर एंड इंस्टीट्यूट के मालिक डॉ. एसएस गिल और उनके हेल्पर मनोज के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए)( बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पूर्व एआईजी जेल प्रेम सागर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने साढ़े चार माह बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रेम शर्मा निवासी मकान नंबर-914 सागर स्ट्रीट नंबर-9 न्यू सुल्लर पटियाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह वर्ष 2016 में एआईजी जेल पंजाब से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी उमा शर्मा उम्र करीब 67 साल के बाएं कंधे में दर्द था। वह उसे एडवांस एक्यूप्रेशर नेचुरोपैथी थेरेपी सेंटर एंड इंस्टीट्यूट जीरकपुर हाई ग्राउंड रोड नाभा साहिब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ले गए। उन्होंने पांच दिन थेरेपी करने के लिए कहा। 27 जून 2025 को वह अपनी पत्नी को इस सेंटर पर इलाज के लिए आए थे। इस सेंटर पर मनोज नाम का एक लड़का है, जिसने उनकी पत्नी के बाएं कंधे के नीचे अपना पैर रखा और एक जोरदार झटका दिया।
इससे उनकी पत्नी जोर से चीखी (रोई)। उनकी पत्नी को काफी तेज दर्द हुआ। इसके बाद इस सेंटर के लोगों ने उनकी पत्नी से कहा कि अब आपको दिनभर आराम करना होगा। उनकी पत्नी के सीने में दर्द होने की वजह से उन्होंने डेल्टा लैब से एक्स-रे करवाया। एक्स-रे में पता चला कि उनकी पत्नी के सीने (पसली) में फ्रैक्चर है। उन्होंने अपनी पत्नी को सिंगला अस्पताल पटियाला में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें