फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्लॉट पर किया कब्जा, दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। योग विहार बलटाना में एक प्लाॅट पर कब्जे करने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान छतरपाल और हरप्रीत सिंह निवासी बलटाना के रूप में हुई है। आरोपियों को बीएनएस की धारा 329(3) व 62 के नामजद किया है। मामला बलौंगी मोहाली के रहने वाले राजेश कुमार सिंगला के बयान पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंगला निवासी मकान-198 आदर्श कॉलोनी ब्लैक-ए बलौंगी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका योग विहार बलटाना में अपना प्लॉट है। प्लॉट नंबर 64 जो 83 गज का है, जोकि सब-रजिस्ट्रार डेराबस्सी द्वारा उसके नाम पर पंजीकृत है। उसने बताया कि वर्ष 2000 से उक्त प्लॉट उस समय से खाली है और जहां वह अपना घर बनाने गया था। लेकिन उसके प्लाट में छत्तरपाल व दलजीत सिंह ने अपनी गाड़ियां पार्क कर उस पर कब्जा किया हुआ था। उनसे उन्हें गाड़ी हटाने को कहा क्योंकि उसने वहां अपना मकान बनाना है। उक्त दोनों ने सिंगला से कहा कि वह अपने वाहन नहीं हटाएंगे जो चाहे करो। दोनों ने प्लॉट पर जबरन कब्जा किया हुआ है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बयान दर्ज करने उपरांत पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें