फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जल विभाग ने वार्ड-15 में लगे ट्यूबवेल पर लगाई नई मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी वार्ड नंबर-15 में कई महीनों से पानी सप्लाई की बड़ी दिक्कत आ रही थी। इस वार्ड के ट्यूबवेल की मोटर भी बार-बार खराब हो रही थी जिसको लेकर लोग काफी परेशान थे और प्रदर्शन भी कर रहे थे। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला समाचारपत्र ने 26 मई 2025 के अपने पेपर चंडीगढ़ और मोहाली एडिशन में छापा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन


समस्या को देखते हुए शनिवार को जल विभाग ने वार्ड नंबर 15 में पुरानी मोटर को निकाल कर नई मोटर लगाने का काम शुरू किया। इस दौरान संदीप कुमार जॉनी, लकी मालवा, मोंटी, संजय, कुमार व अन्य ने जल विभाग का सहयोग किया।
वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के जेई राजन त्रिहाल ने बताया कि अपने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वार्ड-15 में लगे पानी के ट्यूबवेल पर नई मोटर डालने का काम शुरू किया और कहा कि अब वार्ड में पानी की कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें