फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: राउंड अबाउट तो बने नहीं, अब कैमरे रोकेंगे सड़क हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से राउंड अबाउट बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई काम शुरू नहीं हुआ है। अब ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी को मजबूत करने के लिए पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने वैकल्पिक कदम उठाया है ताकि एयरपोर्ट रोड पर आए दिन हो रहे हादसों को रोका जा सके। अब एयरपोर्ट रोड की चार प्रमुख लोकेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनका ई-चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड के चार महत्वपूर्ण चौक गुरुद्वारा सिंह शहीदां लाइट पाॅइंट, राधा स्वामी लाइट पाॅइंट, सीपी-67 लाइट पाॅइंट और मोहाली टॉवर चौक चिन्हित किए गए हैं। यहां कैमरे लगाए जाएंगे। इन जगहों पर अक्सर ट्रैफिक की अधिकता और नियमों की अनदेखी देखने को मिलती है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन कैमरों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन जैसी उन्नत तकनीक होगी। जैसे ही कोई वाहन चालक रेड लाइट जंप करेगा, ओवर स्पीड करेगा या गलत दिशा में चलेगा तो उसका नंबर रिकॉर्ड होगा और चालान जारी हो जाएगा।


डिजिटल निगरानी पर है फोकस
राउंड अबाउट जैसे भौतिक समाधान की जगह अब प्रशासन तकनीकी विकल्पों को प्राथमिकता दे रहा है ताकि निगरानी अधिक सटीक और रीयल टाइम हो सके। इस पहल से ट्रैफिक व्यवस्था को अनुशासित करने और सड़क हादसों को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर राउंड अबाउट की योजना अभी लंबित है, लेकिन सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। इसलिए चार व्यस्त चौराहों पर हाईटेक कैमरे लगाने का फैसला लिया है, जिससे ट्रैफिक नियमों की निगरानी और कार्रवाई तुरंत की जा सकेगी। -जसविंदर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, पीपीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें