फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर ने बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी की पत्नी बोली- भाग कर की थी शादी, अब मैं कहां जाऊं

Mon, 29 Mar 2021 12:21 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस ने एक दस वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय वेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह मौजूदा समय में डेराबस्सी में रहता है।

विज्ञापन


डेराबस्सी थाना प्रभारी ने बताया कि एक किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर सोनू कुमार अपनी पत्नी और दो साल के बच्चे के साथ रहता है। इसी मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले एक परिवार की 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सोनू को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सोनू की पत्नी किसी काम से अपने बच्चे के साथ घर से बाहर गई थी। इसी दौरान सोनू पहली मंजिल पर रह रहे परिवार के घर गया और देखा कि घर पर बच्चे अकेले खेल रहे हैं और उनके माता-पिता काम पर गए हैं। इसके बाद सोनू 10 साल की बच्ची को अपने साथ ऊपर कमरे में लेकर चला गया। यहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे नीचे छोड़कर आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद शाम को जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो उन्होंने देखा कि बच्ची की तबीयत खराब हो रही है। बच्ची की मां ने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि अंकल अपने साथ ऊपर कमरे में लेकर गए थे और उसके साथ गलत काम किया है। इस पर बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब के नशे में था और उससे यह गलती हुई है।

पत्नी बोली- घर से भागकर किया प्रेम विवाह, मैं मुसीबत में फंसी
आरोपी की पत्नी ने रोते हुए बताया कि उसने सोनू के साथ यूपी में अपने घर से भागकर परिवार के मना करने के बावजूद प्रेम विवाह किया था। अब उसके घर वाले भी उसे अपने घर वापस नहीं आने देंगे।

सोनू यहां शादी समारोह में वेटर का काम करता है। अब गिरफ्तार होने के बाद वह जेल चला जाएगा और मैं मुसीबत में पड़ जाऊंगी। मुझे अपना और बच्चे का गुजरा करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें