फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में सब्जी मंडी बनी शहरवासियों के लिए आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित शहर की इकलौती सब्जी मंडी शहरवासियों के लिए आफत बन गई है। यहां लग रही सब्जी मंडी की जगह बहुत कम होने के कारण यहां सब्जी लेने के लिए आने वाले शहरवासियों को हर समय होने वाली भीड़ में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सब्जी मंडी में वाहनों के खड़े होने के लिए पार्किंग के प्रबंध भी नहीं हैं, इस कारण लोग अपने वाहन चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग के किनारे पर ही खड़े करके चले जाते हैं। इस कारण हाईवे पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नगर काउंसिल की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे मुख्य बाजार के साथ खाली पड़ी जमीन पर सितंबर, 2013 में सब्जी मंडी स्थापित की गई थी। नगर काउंसिल ने उस समय शहर में अलग-अलग जगह रेहड़ी-फड़ी लगाकर सब्जी बेचने वालों का चुनाव करके 26 लोगों को जगह अलॉट की थी। उन्होंने काउंसिल की ओर से अलॉट की गई जगह में अपनी-अपनी फड़ी स्थापित कर ली थी।
लेकिन यहां पर सब्जी की खरीदारी करने वाले लोगों की तादात इतनी बढ़ गई थी कि यहां पर हर समय भारी भीड़ रहने लगी। इसके अलावा यहां पर खरीददारी करने वाले लोगों के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इस कारण लोग अपने वाहन मुख्य मार्ग के नजदीक खड़ा करने लगे। इस कारण हाईवे पर जाम के लगने लगा। शाम के समय तो वाहन पूरी सड़क को घेर लेते हैं। इस कारण यहां पर हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए काउंसिल ने उस समय सब्जी मंडी के लिए कोई खुली जगह स्थापित करने की योजना बनाई थी। लेकिन इतना समय निकल जाने के बाद भी काउंसिल की नई जगह मंडी स्थापित करने की योजना फाइलों तक ही सिमटी हुई है जिसको अभी तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। सब्जी मंडी की समस्या के लिए हलका विधायक बनने के बाद उन्होंने दौरा कर समस्या का हल करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

इस बारे में सब्जी मंडी में फड़ी लगाने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि सितंबर, 2013 में 26 लोगों को जगह अलॉट हुई थी लेकिन समय के साथ यहां पर सिफारिशी लोग आते रहे और अब यहां पर 50 के करीब फड़ी लोगों की ओर से लगा ली गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तो अवैध रूप से फड़ी लगा रहे हैं।
एक अन्य फड़ी वाले कृष्ण कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी के बाहर कुछ फल वाले भी अपनी रेहड़ी लगा रहे हैं। इस कारण यहां पर जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी को किसी खुली जगह में शिफ्ट कर पक्के बूथ मिलने चाहिए। इसके अलावा फल विक्रेताओं को अलग जगह मिलनी चाहिए।
कोट्स
जल्द हल होगी समस्या
अभी कुछ समय पहले ही मैंने चार्ज संभाला है। जल्द ही सब्जी मंडी को किसी खुली जगह पर तबदील करने की योजना के बारे में पूरी पड़ताल करने के बाद इसका प्रस्ताव नगर काउंसिल के हाउस की मीटिंग में रखा जाएगा। इसके बाद इस समस्या का सभी पार्षदों की सहमति से हल किया जाएगा। -राजेश पथरिया, ईओ, डेराबस्सी
कोट
विधायक बनने के बाद मैंने सब्जी मंडी का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया था। जिस दौरान सब्जी विक्रेताओं को तंग जगह पर चल रही मंडी को किसी अन्य खुली जगह पर तबदील करने सहित उनकी अन्य समस्याओं का हल करने का भरोसा दिया था। इस बारे में जल्द ही योजना तैयार करके इसका हल करवाया जाएगा। -कुलजीत सिंह रंधावा, हलका विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें