फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer Alfaz: गायक अल्फाज की रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, हमले का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Oct 2022 02:24 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

शनिवार देर रात अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खरड़-लांडरां रोड पर स्थित पाल ढाबा पर खाना खाने आए थे। इसी दौरान ढाबे के कारिंदे ने अल्फाज पर टेंपो चढ़ा दिया था। 
विज्ञापन
पंजाबी गायक अल्फाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़-लांडरां रोड पर शनिवार देर रात पंजाबी गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज पर हुए जानलेवा हमले के बाद फरार टेंपो चालक को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विक्रमजीत उर्फ विक्की निवासी रायपुररानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले दर्ज केस में जान से मारने की कोशिश की धारा को जोड़कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी विक्की को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अब जांच में ही असलियत का पता चलेगा। मामले की पुष्टि सोहाना थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने की है। उनका कहना है कि अस्पताल में अल्फाज की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं, जिसके चलते अल्फाज को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहकर इलाज करवाना होगा।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज अपने कुछ दोस्तों के साथ खरड़-लांडरां रोड पर स्थित पाल ढाबा पर खाना खाने आए थे। इस दौरान उसकी मुलाकात ढाबे पर काम करने वाले कारिंदे विक्रमजीत उर्फ विक्की से हुई। उसने अल्फाज को बताया कि वह बहुत गरीब है और ढाबा मालिक काम करवाकर उसके पैसे नहीं दे रहा। विक्की की बात को सुनते हुए अल्फाज सहानुभूति प्रकट करते हुए ढाबा मालिक के पास गया और विक्की के पैसे देकर मामले को खत्म करने की अपील की। यह कहकर अल्फाज दोस्तों के साथ बाहर पार्किंग में बाथरूम करने लगा। इस दौरान टेंपो लेकर आए विक्की ने अल्फाज को टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बाद में दोस्तों ने अल्फाज को उठाकर फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया।

बिना लाइट जलाए ले जाने पर नहीं दिखा अल्फाज

पुलिस की मानें तो ढाबा मालिक रोडा और विक्की की आपस में बात करवाने के बाद गायक अल्फाज पार्किंग में चला गया। वहीं ढाबा मालिक और विक्की के बीच कहासुनी हो गई। बाद में ढाबा मालिक ने अन्य कर्मचारियों की मदद से विक्की को पीटकर बाहर निकाल दिया। ढाबे से बाहर निकलते ही विक्की ने गुस्से में ढाबा मालिक का मिनी टेंपो चुरा लिया। उसकी लाइट चालू किए बिना वह भागने लगा तो सीधा पार्किंग में खड़े होकर बाथरूम कर रहे अल्फाज को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने के बाद भी टेंपो चालक विक्की नहीं रुका और टेंपो को रिवर्स करते हुए एक टायर अल्फाज के ऊपर चढ़ा दिया, जिस कारण अल्फाज की रीढ़ में गंभीर चोट आई है। हादसे में अल्फाज को घायल होता देख विक्की घबरा गया और फिर टेंपो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

 

हादसे को अंजाम देने वाले आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दर्ज केस में जान से मारने की कोशिश के आरोप की धारा को जोड़ा गया है। घटना के समय विक्की शराब के नशे में धुत्त था, इसलिए हादसे के बाद मौके से फरार हो गया था। मंगलवार को उसे अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।  -गुरचरण सिंह, प्रभारी, पुलिस थाना सोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें