फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में चमकने वाला सेब अब नहीं करेगा शरीर को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बाजार में चमकने वाला सेब अब आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, बल्कि सेब को लंबे समय तक घर में रखकर उसका स्वाद लिया जा सकता है। यह जानकारी नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक कौशिक मजूमदार ने ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की। उनका कहना है कि आमतौर पर लोग मोम की परत वाले सेब को खाना पसंद नहीं करते हैं और अधिक तापमान होने की वजह से खराब हो जाते हैं। लोगों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए हमारी ओर से इस पर शोध कुछ साल पहले शुरू किया गया था, जो 2020 में जाकर पूरा हुआ और इसके नतीजे भी वैसे ही आए हैं, जिसकी हम अपेक्षा करते थे। संवाद
विज्ञापन

देश में फलों की स्टोरेज के नहीं पर्याप्त साधन
जानकारी के मुताबिक भारत एक ऐसा देश है जहां एक ओर सबसे ज्यादा अनाज, चावल, सब्जियां और फलों की पैदावार होती है। इनमें अनाज और चावल को कई-कई दिन तक कुछ नहीं होता है। वहीं, दूसरी ओर सब्जियां और फल अपनी जगह से हटने के बाद काम करना बंद कर देते हैं, जिसका असर यह होता है कि कुछ ही दिन में अपना पानी छोड़ देते हैं और खराब हो जाते हैं। इतनी भारी मात्रा में सब्जियों और फलों की स्टोरेज को लेकर कोल्ड स्टोर जैसे साधनों की पर्याप्त जरूरत पड़ती है, जिसकी भारत जैसे देश में बहुत कमी है।
पेड़ से टूटने के बाद जल्द खराब होते हैं फल
बता दें कि फल खुद मोम की एक हल्की परत छोड़ते हैं, जो कुदरती होता है, जिससे फल सुरक्षित रहें। लेकिन पेड़ या पौधे से टूटते ही इन फलों के जल्द खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन्हें मौसम की मार और जल्द सड़ने से बचाने के लिए किसान और बागवान इन पर मोम की परत चढ़ा देते हैं। जिससे जब तक ये फल बाजार में पहुंचें तब तक खराब न हो पाएं। खास तौर पर महंगे फलों पर वैक्स कोटिंग ज्यादा की जाती है, क्योंकि इनका दाम भी अच्छा मिलता है।
विज्ञापन

आमतौर पर लोग मार्केट में मोम की परत चढ़े सेब को खाना पसंद नहीं करते। क्योंकि जो परत ऐसे फलों पर चढ़ाई जाती है, वो शरीर को नुकसान पहुंचाती है। हमारी लैब में ऐसा शोध हुआ हैं, जिसकी कोटिंग से सेब 30 से 40 दिन तक सुरक्षित रहेगा और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। - कौशिक मजूमदर, साइंटिस्ट, फूड एंड न्यूट्रीशिनल बायोटेक्नोलाजी, एनएबीआई, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें